बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बच्ची बदहवास हालत में

एटा: थाना जलेसर क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका को आरोपित किशोर बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपित ने खाली पड़े मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर पहुंची तब परिवार को पता चला। बच्ची के पिता ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
थाना जलेसर क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी सोमवार शाम को घर से बाहर खेल रही थी। उसी समय उसे गांव का ही किशोर बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद एक खाली पड़े मकान में आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो स्वजन को शक हुआ, मगर मामला समझ में आ गया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना जलेसर में तहरीर दी है, जिस पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस आरोपित की तलाश में पहुंची और उसके संभावित ठिकानों पर दविश दी, मगर वह पकड़ में नहीं आ सका। वहीं थाना प्रभारी जलेसर डीएम मिश्रा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही आरोपित की तलाश भी की जा रही है।