
एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के कुशल नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मुअसं०- 41/2022 धारा 147, 148, 452, 504, 323, 506 भादवि० में वांछित चल रहे अभियुक्त राकेश पुत्र सूरजपाल यादव निवासी ग्राम गहेतू थाना निधौली कला जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-
- राकेश पुत्र सूरजपाल यादव निवासी ग्राम गहेतू थाना निधौली कला जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्रभारी निरीक्षक श्री वेगराम सिंह
2.का० प्रिंश चौधरी
3.का० रामेश्वर सिंह।