पूर्व विधायक के फार्म हाउस में नौ बीघा मिली सरकारी जमीन

“पूर्व विधायक के फार्म हाउस में नौ बीघा मिली सरकारी जमीन

एटा : सपा नेता एवं अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के फार्म हाउस में नौ बीघा सरकारी जमीन मिली है। यह जमीन बंजर थी, जो फार्म हाउस में शामिल कर ली गई। प्रशासन ने हाल ही में जगह की नापजोख कराई थी, इसके बाद शनिवार को तारबंदी कर दी गई।

तीन दिन पूर्व प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम भेजकर कई घंटे तक फीता डालकर नापजोख कराई थी। इस दौरान प्रशासन का दावा है कि नौ बीघा जमीन बंजर निकली, जो सरकार की है। अभिलेखों में दर्ज है। इस जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जिसे अब मुक्त करा लिया गया है और वहां प्रशासन ने तारबंदी कर दी है। राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स और श्रमिकों के साथ पहुंची और तारबंदी का काम शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। तारबंदी कराने के बाद टीम लौट आई। बताया गया है कि इस जगह पर पुलिस का वाहन यार्ड बनाया जाएगा। निष्प्रयोज्य वाहन जो थानों में खड़े रहते हैं वे इसी यार्ड में खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की अन्य योजनाओं के लिए भी जगह का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भी बता दें कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके अनुज जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तथा जमीन पर अवैध कब्जों के मामले दर्ज हैं। दोनों सपा नेताओं को राहत मिलती नहीं दिख रही। समाजवादी पार्टी प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks