शिक्षा से वंचित 1331 बच्चों का स्कूलों में होगा प्रवेश
एटा – डेढ़ माह तक चले हाउस होल्ड सर्वे में 1331 बच्चे शिक्षा से वंचित पाए गए। वंचित बालक-बालिकाओं को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलाकर शिक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारियां बेसिक शिक्षा परिषद विभाग ने शुरू कर दी हैं।
डीसी सामुदायिक गतिविधियां डा. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों को निकटवर्ती स्कूलों में इनको प्रवेश दिलाया जाएगा। डीसी ने बताया कि इसके हाउस होल्ड सर्वे में 5 से 14 वर्ष तक के 1,73,444 बच्चों को शामिल किया गया।