सोइल लोडर मशीन सीज, खनन माफिया फरार

सोइल लोडर मशीन सीज, खनन माफिया फरार

एटा – जलेसर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव नरहुली में अवैध खनन कर रही एक सोइल लोडर मशीन को पकड़ लिया। जबकि इस कार्य को अंजाम दे रहे माफिया पुलिस को देखते ही फरार हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नूहखेड़ा रोड स्थित क्षेत्र के गांव नरहुली के निकट कुछ लोग अवैध खनन कर रहे है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएन मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस फोर्स अवैध खनन वाले स्थल पर जा पहुंचा। पुलिस को आते देख अवैध खनन माफिया जंगलों से होकर फरार हो गये। अवैध खनन स्थल से पकड़ी गई सोइल लोडर मशीन को सीज कर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks