टॉप टेन अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक टॉप टेन अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक टॉप – 10 अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.05.2022 को समय करीब 8:10 बजे मुखबिर की सूचना पर कारजा नहर पुल के पास से एक टॉप 10 अपराधी को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. पुष्पेंद्र उर्फ पेठा पुत्र श्री रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम परसोना थाना बागवाला एटा। बरामदगी
  2. एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (12 बोर।) गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
    1.उप निरीक्षक वीरपाल सिंह
  3. उप निरीक्षक किशोरी लाल मीणा
    3.आरक्षी करण सांगवान
    4.आरक्षी नीरज कुमार
  4. महिला आरक्षी ज्योति।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks