तमंचे से फायर कर हत्या करने के प्रयत्न में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को 24 घंटे अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा तमंचे से फायर कर हत्या करने के प्रयत्न में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को 24 घंटे अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त असलहा सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटना क्रमानुसार आज दिनांक 20.05.2022 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे से सीधे फायर कर हत्या का प्रयत्न करने के मामले में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअस– 77/22 धारा 307/120 -B भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गणों को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मारहरा से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणों का नाम पता।

  1. विवेक पुत्र सौदान सिंह
  2. तालेवर पुत्र सौदान सिंह निवासीगण मीरा की सराय कस्वा व थाना मारहरा एटा बरामदगी
  3. एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस। गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
    1.थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
    2.उ0नि0 प्रवीन कुमार दुबे
    3.का0 243 सुधीर कुमार
  4. का0 478 विक्रान्त

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks