इनामी महिला अपराधी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला 03 वर्ष से फरार,25 हजार का इनामी अपराधी साथी सहित गिरफ्तार!

इनामी महिला अपराधी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला 03 वर्ष से फरार,25 हजार का इनामी अपराधी साथी सहित गिरफ्तार!
कासगंज,29/30_5_2019 को थाना पटियाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बीनपुर में महेश पुत्र राजेश्वर नि. ग्राम सुल्तान पुर थाना मूसा झाग जनपद बदायूॅ की हत्या डां. नरवेश आदि द्वारा गला घोंट कर कर दी गई थी तथा शव को पटियाली क्षेत्र के अलीगंज क्षेत्र के पटियाली रोड पर फैक दिया गया था जिसके लिए महेश के भाई ओमेन्द् ने मु.अ.सं. 122/19 के अन्तर्गत धारा 302, 201,120 बी डा. नरवेश व पांच अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी , विवेचना में पता चला कि मृतक महेश अपने साथी, डॉ नरवेश, पूजा, वीनेश, अशोक श्रीवास्तव, और धन वीर आदि के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर लोगो से ठगी करते हैं जिसके चलते इनमें आपसी झगड़ा हुआ और महेश को नशीला पदार्थ पिला कर गला घोंट कर हत्या कर दी, उक्त घटना में धन वीर, अशोक जेल भी गयें तथा आजकल जमानत पर छूटे हुए थे!
उपरोक्त प्रकरण में डा.नर वेश, पूजा 3 वर्ष से फरार चल रहे थे जिनपर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा 25 _25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी पुलिस को अपने सूत्रों से यह भी पता चला था कि, ये लोग स्थान बदलते रहते हैं पुलिस अधीक्षक ने सी ओ पटियाली के नेतृत्व में पाच टीमें गठित करने के बाद मुखबिर की खास सूचना पर बदायूं की दरगाह के पास से नरवेश को गिरफ्तार कर लिया जिसने तथ्यों के आधार पर पुलिस को बताया कि पूजा चूंकि महेश की हत्या सहित अन्य सनसनी खेज राज जानती थी अत: डा नवकेश, अशोक, वीनेश, धन वीर सहित पाच लोगों ने पूजा से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को थाना सुन्नगढी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खिजरपुर में बालू उठान के स्थान पर गडढा खोदकर दफन कर दिया, इस बयान पर तत्काल थाना सुन्नगढी द्वारा धन वीर को हिरासत में ले लिया तथा दोनो की निशान देही पर जेसीबी से खुदाई करा कर पूजा के कंकाल को बरामद कर लिया, तथा कंकाल की पहिचान हेतु डी एन ए सेम्पल एकत्र कर पूजा के परि जनों से मिलाने की कार्यवाही की जायगी!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks