युवा कौशल विकास के जरिए खुद को और देश

स्किल इण्डिया मिशन को गति दें

युवा कौशल विकास के जरिए खुद को और देश

को आत्मनिर्भर बनाएं

शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के कौशल विकास को प्राथमिकता दें

नई शिक्षा नीति नई पीढ़ी को सुनहरे भविष्य की ओर पाठ्यक्रमो ले जाने में समर्थ-श्रीमती आनंदीबेन पटेल
                           ——                         
लखनऊः 13 मई, 2022

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज नई दिल्ली में एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ऑफ इण्डिया (एसोचैम) द्वारा आयोजित 15वें अन्तर्राष्ट्रीय एजूकेशन एण्ड स्किल डेवलपमेन्ट समिट में सहभाग किया। अपने सम्बोधन में राज्यपाल जी ने कहा कि एसोचैम संगठन से जुड़े महानुभाव जिस प्रकार देश के औद्योगिक विकास में योगदान दे रहे हैं, उसी प्रकार युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। आज प्रत्येक क्षेत्र में भारत के युवा अपना परचम लहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्किल इण्डिया मिशन को गति देनी है।
राज्यपाल जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन एसोचैम भारतीय उद्योग और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर उच्च शिक्षा के उत्थान की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए एक स्मार्ट और कुशल श्रम समाधान भारत दे सके, यह हमारे नौजवानों की कौशल रणनीति के मूल में होना चाहिए। तेजी से प्रौद्योगिकी बदल रही है, ऐसे में आने वाले वर्षों में कुशल लोगों की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसलिए हमारे युवाओं को अपने कौशल को और निखारने का प्रयास अनवरत करना चाहिए। युवा कौशल विकास के जरिए खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनाएं।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल और उच्च शिक्षा में व्यावसायिक और कौशल शिक्षा के पाठ्यक्रमों से दीक्�

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks