
एटा,12मई।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की टीम द्वारा शहर में घूम रहे गौवंशो को लेकर एक अभियान चलाया जिसमें मारहरा दरवाजा रोड से 4गाय तथा 1सांड को सरकारी गौशाला मधुपुरा मलावन में नगर पालिका परिषद की गाड़ी में भरकर सकुशल गौशाला पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम गौवंशो को लेकर कुछ प्रशासनिक अधिकारी रूचि नहीं ले रहे है तथा सरकार की बदनामी कराने मे जुटे हुए हैं। विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सरकारी गौशाला मधुपुरा मलावन, अवागढ़, ओरनी,मारहरा रोड गऊशाला का निरीक्षण करवाया गया जिसमें काफी अव्यवस्था पाई गई जिसको लेकर जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र ही सभी समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा।
श्री चौहान ने कहां कि शहर में ऐसे भी गोवंश है जिनके कानों में टेंग पड़े हुए हैं जिनको पहचाना भी जा सकता है लेकिन इस कार्य को भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं कराना चाहता है जव कि ऐसे लोगों पर अगर शिकंजा कसा जाये तो गौवंशो को छोड़ने वालों पर रोक लग सकती है।
गौवंशो को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने वाले, सुनील प्रताप सिंह चौहान, प्रेम सिंह यादव,बल्लू यादव, आराम सिंह,बीटू यादव, चंद्रभान,भूरे यादव,अजय यादव, पातीराम, रामदास,नेम सिंह, मुलायम सिंह, रिंकू, धर्मवीर,आदि उपस्थित थे।