उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल मोहनपुर को विकासखंड बनाने की मांग

मोहनपुर को शीघ्र घोषित किया जाएगा ब्लॉक – केशव

उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल l
मोहनपुर को विकासखंड बनाने की मांग l

कासगंज 12 मई। कासगंज जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर चुनाव से पूर्व 26 दिन चले आंदोलन के बाद फिर से शासन स्तर पर सक्रियता शुरू हो गई है। मोहनपुर अभियान के संयोजक भाजपा नेता डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में मोहनपुर वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल फिरोजाबाद पधारे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मिला l लोगों ने उप मुख्यमंत्री के सामने मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की मांग रखते हुए यह स्पष्ट किया कि वर्ष 2016 से लेकर अब तक मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने के सभी मानक पूर्ण हो गए हैं और जिलाधिकारी महोदय तथा ग्राम विकास आयुक्त महोदय के स्तर पर इस संबंध में स्पष्ट संस्तुति शासन को भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मोहनपुर को विकासखंड बनाए जाने की घोषणा शासन स्तर पर शीघ्र होगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए समर्पित है पूरे प्रदेश को सड़कों से जोड़ा जा रहा है,जहां जहां संभव है छोटे जनपद ,छोटे विकासखंड बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है जिससे शासन का सीधा लाभ समाज के कमजोर से कमजोर वर्ग के लोगों को मिल सके और सरकार प्रभावी तरीके से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि सरकार जनहित में लगातार सक्रिय है और भी जब वह अमापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे तो उन्होंने भी इस मांग को विधानसभा में उठाया था l उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी और हर हाल में मोहनपुर को ब्लॉक बनाया जाएगा।
भाजपा नेता एवं मिशन मोहनपुर अभियान के संयोजक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि मोहनपुर सबसे पुरानी नगर पंचायत होने के बावजूद भी जन सुविधाओं के लिए तरस रही है सरकार सबका साथ सबका विकास पद्धति पर कार्य कर रही है l उन्हें पूरा भरोसा है कि योगी सरकार निश्चित रूप से जनहित में मोहनपुर वासियों को मांग को स्वीकार करते क्षेत्रीय जनता की मांग को स्वीकार करेगी और मोहनपुर को विकासखंड घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर टूंडला विधायक प्रेम पाल धनगर विवेक माथुर विनीत जोहरी विशाल श्रीवास्तव सुबोध मिश्रा आदर्श गुप्ता वैभव मिश्रा डॉ दिनेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks