जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की कहां से हो रही इनकम? ईडी ने अफजाल के बाद बड़े भाई सिबगतुल्‍लाह से मांगा 10 साल का हिसाब-किताब

जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की कहां से हो रही इनकम? ईडी ने अफजाल के बाद बड़े भाई सिबगतुल्‍लाह से मांगा 10 साल का हिसाब-किताब

 बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आय का जरिया क्या है। वर्तमान में किस कंपनी से उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद अफजाल अंसारी को किसने फंडिंग की। कहीं कोई बेनामी कंपनी तो नहीं जिससे यह सारा खेल हुआ है। इन सवालों के जवाब के लिए पूछताछ कर रही है। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी से पूछताछ के बाद ईडी ने मंगलवार को मुख्तार के सबसे बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह से सिविल लाइंस स्थित ईडी कार्यालय में घंटों पूछताछ की। उनकी आय और व्यय के बारे में जानकारी ली गई।

गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को भी ईडी ने नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया था। पूर्व विधायक मंगलवार सुबह दस बजे ईडी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने ईडी की जांच में मदद की बात की। ईडी ने सबसे पहले उनकी आय और व्यय के बारे में पूछताछ की। पूर्व विधायक ने सरकारी पेंशन की जानकारी दी। इसके अलावा बताया कि उनके पास खेती है। ईडी ने फिर उनकी पत्नी और बेटों की आय के बारे में पूछा। यह भी जानकारी ली कि एक साल में पूरा परिवार कितना इनकम टैक्स रिटर्न भरता है। इसके अलावा पिछले दस साल में उनकी आय के सभी स्रोत के बारे में सवाल-जवाब किया।

एक कंपनी से हुआ है मुख्‍तार के परिवार का लेनदेन
बीते दिनों एक कंपनी से मुख्‍तार के परिवार के लेनदेन की बात सामने आई है। मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर प्रवर्तन निदेशालय ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि एक कंपनी से मुख्तार की पत्नी, बेटे और भाई का लेनदेन हुआ है। ऐसे में यह जांच शुरू हो गई कि कहीं वह बेनामी कंपनी तो नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कंपनी किसी और के नाम से रजिस्टर्ड है लेकिन मुख्तार का पैसा लगा हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks