ब्राह्मण समाज देश का मार्गदर्शक -लक्ष्मी नारायण

ब्राह्मण समाज देश का मार्गदर्शक -लक्ष्मी नारायण

प्रभारी मंत्री का किया स्वागत।
भगवान परशुराम का चित्र किया भेंट।

एटा 9 मई। उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने के लिए जनपद एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में फूल मालाओं से एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम का चित्र भी मंत्री जी को भेंट किया गया।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के बीच विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से देश का मार्गदर्शक रहा है। जब जब देश को आवश्यकता पड़ी है ब्राह्मण समाज ने अपना सर्वस्व देश पर निछावर कर दिया है l बात चाहे आदिकाल की हो या वर्तमान काल की ब्राह्मण अपनी सोच और विचारधारा से राष्ट्र के निर्माण का कार्य करता है इसलिए वह पूजनीय और वंदनीय है।
भाजपा नेता एवं अमापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि ब्राह्मण सूजन और निर्माण का कार्य करता है यही कारण है कि उसने त्याग तपस्या और बलिदान की मिसाल है देश के सामने प्रस्तुत की है। आज प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह ब्राह्मण के मान सम्मान की रक्षा कर रही।
ग्राम पंचायत जिन हरा प्रधान सर्वेश उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण पूरी तरह एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ है,जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
गन्ना मंत्री के साथ एमएलसी ओमप्रकाश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव का भी सम्मान किया गया
इस अवसर पर सुरेंद्र उपाध्याय चंद्रशेखर शर्मा राकेश दिक्षित संजय पाठक वीरेंद्र दीक्षित कपिल मिश्रा गोपाल उपाध्याय नाथूराम उपाध्याय वीरेंद्र भारद्वाज आनंद मिश्रा आनंद उपाध्याय राकेश उपाध्याय विकास मिश्रा अभिषेक शिवम रानू उपाध्याय चिंटू अध्याय अमित उपाध्याय सुमित उपाध्याय उपाध्याय सहित ब्राह्मण समाज के तमाम प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks