अब नगरपालिका नहीं नरक पालिका ही हो गई

एटा नगर पालिका एटा के अंतर्गत आने वाले चित्रगुप्त कॉलोनी बनगांव रोड पर लगभग 1 सप्ताह से कूड़ा पड़ा हुआ है समस्या यह हो रही है कि रोड के इस तरह वार्ड नंबर 9 है और दूसरी तरफ वार्ड नंबर 19 अब कूड़ा किस वार्ड के कर्मचारी उठाएं क्योंकि यहां एक और समस्या है कूड़ा पड़ता है वार्ड नंबर 19 में और डालने वाले हैं 9 वार्ड के अब यह समझ में नहीं आ रहा है अजीब स्थिति कर रखी है चेयरमैन साहब ने हकीकत यह है अगर सही बात कह दूं तो लोगों को बुरा लग जाता है अधिकारियों के ऊपर डालकर चेयरमैन पर अपना बचाव करते हैं और कुछ नहीं अगर एटा नगर पालिका को नरक पालिका कहा जाए तो हमारे हिसाब से कोई गुरेज नहीं है क्योंकि अब नगरपालिका नहीं नरक पालिका ही हो गई है नगरपालिका पूरे शहर को नर्क बना दिया है अब आप अनुमान लगाइए एक हफ्ते से कूड़ा नहीं उठा है तो कूड़े में कितने कीटाणु पैदा होंगे जो बीमारियों को बढ़ावा देंगे परंतु नगरपालिका के किसी भी कर्मचारी या चेयरमैन महोदया को कोई मतलब नहीं है श्रीमान जी आपसे अनुरोध है तत्काल इस कूड़े को हटवाया जाए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks