सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा

एटा
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र/नारी उत्थान केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया,

वादी लतिका पुत्री श्री शांतिस्वरूप निवासी ग्राम भागीपुर थाना कोतवाली नगर जिलाएटा एवं उनके पति प्रतिवादी आदित्य पुत्र रमन कुमार निवासी ग्राम हयातपुर माफी थाना महरहरा जिला एटा कई दिनों से पति पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते लतिका अपने मायके में पिता के घर रह रही थी, आज दोनो पक्षों को बुलाया गया दोनों पक्षों से वार्ता की गई ,दोनो पक्षों को अथक प्रयास कर समझाया गया। दोनों पक्ष अपनी गलतियों को सुधार कर साथ रहने को तैयार है, काफी प्रयास के बाद पति पत्नी का समझौता कराया गया ।
आज की बैठक में काउंसलर सचेंद्र गुप्ता,ब्रजबाला बशिष्ठ, महिला थाना स्टाफ प्रभारी निरीक्षक महिला थाना नंदनी सिंह ,हैड कांस्टेबल मिथिलेश , कॉन्स्टेबल सुधा,रजनी वर्मा धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks