अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने 17 अभियुक्त किए जिला बदर

अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने 17 अभियुक्त किए जिला बदर

एटा। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने 3यूपी गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करे हुए 17 अभियुक्तों को जिला बदर किया है। एडीएम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव निवासी रंजीत पुत्र महावीर को तीन माह के लिए, बेटू पुत्र वीरेश निवासी नगला वाय को दो माह, थाना कोतवाली नगर के संजय उर्फ धनियां पुत्र अतिवीर सिंह निवासी शीतलपुर, राजू कूबड़ा पुत्र वसीर निवासी बाबूगंज, थाना जैथरा के गांव नगला जवाहर निवासी योगेश पुत्र सूरजपाल को दो माह के लिए जिला बदर किया है।

एडीएम ने थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कपरेटा निवासी दुर्वेश पुत्र जयपाल, बन्टू उर्फ प्रदीप यादव पुत्र रघुराज सिंह उर्फ रघुवीर सिंह उर्फ जय सिंह, उर्फ राजवीर सिंह उर्फ रघु निवासी दरिगपुर को छः माह के लिए, अच्छेखां पुत्र अन्सार खां निवासी ग्राम जवाहरपुर, सकीट थाना क्षेत्र के कपोटर पुत्र अमरू निवासी कौंची डेरा, दुर्बीन पुत्र गजराज निवासी रजपुरा, थाना शकरौली के गांव बाकलपुर निवासी अकबरपुर ताज खां, थाना राजा का रामपुर के गांव पहरा निवासी आदित्य पुत्र रामचन्द्र, नन्द किशोर पुत्र ओम प्रकाश, विकास पुत्र राजपाल, आजाद पुत्र अंसार खां, मुरारीलाल उर्फ कृष्णमुराली पुत्र दफेदार सिंह निवासी टिकैतपुरा, थाना मारहरा के गांव हिम्मतपुर काकामई निवासी सर्वेस पुत्र रामतीर्थ को दो माह के लिए जिला बदर किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks