दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन 

दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन 

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरोजनी नगर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के अथक प्रयास और आग्रह से विजय नगर के अवस्थी लॉन में  ‘निःशुल्क दिव्यांग जन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन ‘युग दृष्टि’ संस्था के सहयोग से किया गया। 

सरोजनी नगर क्षेत्र की जनता ने इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिरकत की। अपना पंजीकरण करवाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांगजन सुबह से ही आयोजन स्थल पर आने शुरू हो गए थे। इस आयोजन के दौरान करीब चार सौ दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। विशाल पंडाल के नीचे बड़ी संख्या में उपस्थित जनता को मंच से सम्बोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने सबसे पहले बड़ी विनम्रता से करबद्ध होकर असुविधा के लिए माफ़ी मांगी। 

उन्होंने कहा –  ‘आज का कार्यक्रम बड़ा है और गर्मी भी बहुत ज़्यादा है। इस कारण आप लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए मैं हृदय से माफ़ी माँगता हूँ। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सकता था, मगर मैं चाहता था कि सरोजनी नगर क्षेत्र में जितने भी दिव्यांगजन हैं, मजबूर और परेशान लोग हैं, उनकी परेशानियों और ज़रूरतों को मैं जितनी जल्दी जान सकूं और जितनी जल्दी उनके हित में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उन तक पहुंचा सकूं, उतना अच्छा होगा। 

विधायक राजेश्वर सिंह के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित थीं। संस्था के अध्यक्ष राजेश शुक्ला,  मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, वॉकर, कान की मशीन,  पोलियो कैलिपर बौद्धिक, अक्षम दिव्यांग जनों को एम.एस. आई.ई.डी. किट, वॉक चिकित्सा यंत्र आदि वितरित किये गए। इसके साथ ही अनेक युवा विकलांग जनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा विधायक राजेश्वर सिंह ने की। 

राजेश्वर सिंह ने उपस्थित दिव्यांगजनों से वादा किया कि जिन लोगों ने यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है, उनकी समस्याओं का निवारण वे स्वयं उनके घर तक जा कर करेंगे। जो काम आज यहां पूरे नहीं हो पाएंगे, पार्टी के लोग घर-घर तक पहुंच कर पूरा करेंगे। 

राजेश्वर सिंह ने कहा कि अगले पांच साल तक उनका लगातार यह प्रयास रहेगा कि सरकार की हर योजना का लाभ वह अपने क्षेत्र के तमाम लोगों तक पहुचायें। 

उन्होंने उपस्थित जनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दिव्यांग होने का यह मतलब नहीं है कि आप किसी तरह कमजोर हैं। बल्कि कितने ही दिव्यांग लोगों ने अनेक क्षेत्रों में अपने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा – ‘संघर्ष हम सबके जीवन में है, आपके जीवन में थोड़ा ज़्यादा है। मगर हम मिलजुल कर एक दूसरे के कष्टों को दूर करेंगे यह मेरा आपसे वादा है।’  

कार्यक्रम में लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जांच के बाद पात्र पाए गए लोगों को विकलांग मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किये गए। इसके अलावा उन्हें रेल पास, बस पास तथा विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग जनों के आकलन परीक्षण की व्यवस्था भी की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks