अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना मे वाँछित चल रहा अभियुक्त नन्हे उर्फ सुधीर गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना मे वाँछित चल रहा अभियुक्त नन्हे उर्फ सुधीर गिरफ्तार, अपहर्ता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 94/2022 धारा 363, 366, 376 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की घटना में फरार चल रहा नामजद

अभियुक्त नन्हे उर्फ सुधीर पुत्र फूल सिंह निवासी नगला नौगजा थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 18.04.2022 को वादिया द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि उसकी पुत्री रात में दुग्ध डेरी की गाडी चलाने वाले अतुल पुत्र हुकुम सिंह व नन्हे पुत्र फूल सिंह निवासीगण नगला प्रेमी थाना जैथरा जनपद एटा बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 94/2022 धारा 363, 366 भादंवि बनाम सुरजीत के विरूद्ध पंजीकृत किया गया एवं दौरान विवेचना धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 24.04.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित अभियुक्त नन्हे उर्फ सुधीर पुत्र फूल सिंह निवासी नगला नौगजा थाना जैथरा जनपद एटा को कैल्ठा चौराहा तिराहा अलीगंज समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- नन्हे उर्फ सुधीर पुत्र फूल सिंह निवासी नगला नौगजा थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक संजीव कुमार
2- का0 पुष्पेन्द्र कुमार
3- म0का0 सरिता राना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks