
तीन गांव से जमीन करायी कब्जा मुक्त
एटा – शनिवार को थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम गुनामई में भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी। शनिवार को एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह के निर्देशन में तहसीलदार राजेश सिंह, लेखपाल, नयागांव थाना पुलिस ने जमीन खाली कराने को कार्रवाई की।
ग्राम गुनामई में पहुंचे पुलिस, प्रसासनिक अधिकारियों की टीम ने पाया कि कब्जाधारक जमीन के चारो तरफ वेरिकेडिग लगाकर भैस बांधी जा रही थी। राजस्व, पुलिस टीम ने जगह को कब्जा मुक्त कराया। जैथरा क्षेत्र के ग्राम उदयपुर, रतौली, विकथर में भी राजस्व टीम ने जमीन पर कब्जा हटवाया है। इस कार्रवाई से अन्य कब्जा धारकों में हड़कम्प मच गया।
अपंजीकृत क्लीनिक पर छापामार किया सील
अलीगंज नगर में अपंजीकृत क्लीनिक की बाढ़ सी आ गई है। जैसे-जैसे मौसम का मिजाज बदल रहा है। मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। जगह-जगह डाक्टर दुकान सजाये बैठे है। जिनकी शिकायते डीएम, सीमएओ से की जा रही है। शिकायतों को लेकर अलीगंज के अलीपुर में एक फर्जी डाक्टर सीताराम के बगिया क्लीनिक पर तहसीलदार अलीगंज, नोडल अधिकारी डा. सर्वेश कुमार ने पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई से अपंजीकृत चिकित्सक सीताराम क्लीनिक छोड़कर भाग गया। क्लीनिक में चारपाई पर मरीजों का इलाज किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील किया। साथ ही नोटिस चस्पा किया है।
एसडीएम-सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल मार्च
नूहखेड़ा, एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सीओ इरफान नासिर खान के नेतृत्व में जलेसर, सकरौली कोतवाली पुलिस फ़ोर्स ने शनिवार देरशाम को नगर में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च की शुरुआत आगरा चौराहे से हुई। उसके बार मुख्य बाजार होते हुए बडे मिया दरगाह-शनिदेव मन्दिर, छोटे मियां की दरगाह तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, जगदीश चंद्र, रामजीलाल, पीके राणा तथा सकरौली थानाध्यक्ष भी पुलिस फोर्स के साथ रहे।