9534 पदों पर दारोगा भर्ती के लिए 25 से शारीरिक मानक परीक्षा, दो चरणों में होगी अभिलेखों की जांच

“UP Police SI Exam : 9534 पदों पर दारोगा भर्ती के लिए 25 से शारीरिक मानक परीक्षा, दो चरणों में होगी अभिलेखों की जांच

लखनऊ
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में दारोगा भर्ती की प्रक्रिया के ल‍िए शारीरिक मानक परीक्षा 25 अप्रैल से होगी। पहले चरण में पास होने वाले अभ्यर्थियों की दौड़ पांच मई से कराने की भी तैयारी की जा रही है”
लखनऊ, राज्य ब्यूरो
दारोगा भर्ती की आनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा 25 अप्रैल से आरंभ होगी। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा के अनुसार 25 से 28 अप्रैल तथा चार मई से 18 मई के मध्य (रविवार को छोड़कर) दो चरणों में अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा प्रस्तावित है।

यह परीक्षा आठ जोन मुख्यालय लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर स्थित पुलिस लाइन में होगी। डीजी ने बताया कि अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा में पहले चरण में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की दौड़ पांच मई से शुरू कराने की तैयारी है।

दौड़ सुबह पांच से सात तथा शाम पांच से सात बजे के मध्य कराई जायेगी। उप्र पुलिस में पुरुषों व महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती-2020-21 की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला/पुरुष) के 9027 पद, प्लाटून कमांडर पीएसी के 484 पद व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा पूर्व में संपन्न हो चुकी है।

कुल 9534 पदों पर दारोगा भर्ती होनी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कुल रिक्तियों की संख्या के सापेक्ष श्रेष्ठता (मेरिट) के आधार पर अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा के लिये पुरुष अभ्यर्थियों को लगभग साढ़े तीन गुना तथा महिला अभ्यर्थियों को लगभग चार गुना बुलाया गया है।

परीक्षा केंद्र तथा परीक्षा तिथि सहित अभ्यर्थियों की सूची अनुक्रमांक के बढ़ते क्रम में भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। यह सूची दो फार्मेट में उपलब्ध है। पहला अनुक्रमांक के बढ़ते क्रम में तथा दूसरा परीक्षा तिथि के क्रम में। दोनों सूची में सम्मलित अभ्यर्थी समान हैं।

यह भी पढ़ें
अयोध्या में राम मंदिर के साथ विराट रामायण मंदिर भी होगा भव्यता का पर्याय, जीवंत होगा त्रेतायुग

पहले चरण में 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अभिलेखाें की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा के लिये बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं। दूसरे चरण के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द अपलोड किये जायेंगे। वेबसाइट पर दिये गये लिंक के जरिये प्रवेशपत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह आठ बजे प्रवेश पत्र, मूल अभिलेखों/प्रमाणपत्रों व आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks