44 डिग्री टमप्रेचर मे विधवा सहित कई ठेला मजदूरों को किया बेघर

44 डिग्री टमप्रेचर मे विधवा सहित कई ठेला मजदूरों को किया बेघर

जयवीर सिंह सेंगर ने स्पीकर पर लगाये गम्भीर आरोप

अंततः देवतालाब मे सड़क निर्माण के लिए कई घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। गौरतलब है कि देवतालाब मे कई छोटे मोटे गरीब और हांथ ठेला व्यापारी सालों से घर बनाकर रह रहे थे और अपनी जीविका चला रहे थे। जिन्हें सड़क निर्माण के नाम पर प्रशासन कई दिनों से हटाने का प्रयास कर रहा था। अंततःभारी पुलिस बल के बीच प्रशासन ने कई घरों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
कॉंग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य इंजिनियर जयवीर सिंह सेंगर ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के इशारे पर शिवराज मामा के बुलडोजर का दुरुपयोग किया जा रहा है।
44 डिग्री तापमान मे गरीब ,विधवा और ठेला व्यापारियों को बेघर कर उन्हें तपती दुपहरी मे खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया, जिससे मानवता शर्मसार हुई है। न्यायालय से स्थगन के बाबजूद पीढ़ियों से घर बनाकर रह रहे गरीबों के घर एवं दुकान मे बुलडोजर चला कर उन्हें बेरोजगार कर दिया गया।
इंजीनियरिंग जयवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि सड़क की चौड़ाई पहले से 30 मीटर है किन्तु विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी का वहाँ पर प्लाट होने के कारण प्रशासन 90 फिट की रोड बनाना चाहता है जिसके लिए गरीबों की दुकान और घर पर बुलडोजर चलाने से उनकी रोजी रोटी छिन गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks