सुनील सिंह साजन को हराने वाले रामचंद्र कभी हाथी पर थे सवार

लखनऊ।विधान परिषद चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने जीत दर्ज की है।भाजपा के रामचंद्र को कुल 3488 वोट मिले तो समाजवादी पार्टी के सुनील सिंह साजन को 400 वोट मिले। 88 वोट खारिज हो गए।
लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट पर भाजपा के रामचंद्र प्रधान ने भारी मतों से जीत का परचम लहराया है। रामचंद्र ने समाजवादी पार्टी सुनील सिंह साजन को 3100 वोटों से पराजित किया है।रामचंद्र को 3487 वोट मिले।लखनऊ 1374 और उन्नाव के 2645 मतदाताओं में कुल 3974 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 98.90 रहा।
आपको बता दें कि रामचन्द्र प्रधान लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए बहुजन समाज पार्टी का साथ पाकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।वो लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्रसंघ के महामंत्री भी रह चुके हैं।