बरेली-रामपुर एमएलसी सीट पर खत्म हुआ भाजपा का वनवास,कुंवर महाराज सिंह ने रचा इतिहास

बरेली-रामपुर एमएलसी सीट पर खत्म हुआ भाजपा का वनवास,कुंवर महाराज सिंह ने रचा इतिहास

बरेली।बरेली-रामपुर सीट पर 24 वर्षो के वनवास के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।इस सीट का इतिहास है कि जिसकी सत्ता उसका ही एमएलसी बनता है।बरेली-रामपुर एमएलसी सीट पर 9 अप्रैल को 28 पोलिंग बूथ पर 4880 में से 4752 मतदाताओं ने मतदान किया था।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह ने प्रचंड जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर महाराज सिंह ने 3826 वोट से जीत दर्ज की है। कुंवर महाराज सिंह को 4227 मत मिले, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और रामपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना को 401 मत मिले। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी को 16 मत मिले। 108 कैंसिल हुए हैं।बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में मंगलवार सुबह आठ बजे से एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई थी, लेकिन मतगणना धीमी गति से होने के कारण परिणाम के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।

आपको बता दें कि बरेली-रामपुर एमएलसी सीट पर 1998 में पहली बार चुनाव हुआ था।उस समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।तब भारतीय जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश में 2004 में सत्ता का परिवर्तन हो गया।समाजवादी पार्टी की सरकार में सपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी एमएलसी बने। 2007 में फिर सत्ता का परिवर्तन हुआ।बहुजन समाज पार्टी की सरकार में 2010 में एमएलसी का चुनाव हुआ और बसपा प्रत्याशी स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की थी।

2016 के चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर सत्ता में लौटी। सपा के घनश्याम सिंह लोधी ने दूसरी बार जीत दर्ज की। ये रिकॉर्ड इस बार भी कायम रहा।भारतीय जनता पार्टी के कुंवर महाराज सिंह के सिर पर जीत का परचम लहराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks