पत्रकारों के साथ राजनीति और पुलिस के बर्ताव के विरोध में जनसंपर्क मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

//गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब नौगांव ने प्रदेशभर में पत्रकारों के साथ राजनीति और पुलिस के बर्ताव के विरोध में जनसंपर्क मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन//

नौगांव।पत्रकारिता जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाता है जो हमेशा देश हित में कार्य करता है अन्याय और फर्जीवाड़े को उजागर करने हेतु हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए राजनीतिक प्रपंचों और षड्यंत्रों के चलते लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पतन की ओर अग्रसर है। एक ओर कहा जाए तो स्वस्थ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का राजनीतिक पकड़ और पुलिस महकमे के साथ साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार, आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कुनीतिक कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते समाज में सच का आईना दिखाने वाले पत्रकार ही समाज में नहीं बचेंगे। वर्तमान में सीधी, सागर, पलेरा में पत्रकारों के साथ घटित घटनाएं ज्वलंत उदाहरण हैं कि किस प्रकार पत्रकारों को डराया, धमकाया जा रहा है। पत्रकारों को सच उजागर न करने के लिए पत्रकारों के साथ शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना के साथ साथ पारिवारिक असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है जिससे पूरा पत्रकार महकमा ही इस लोकतंत्र से समाप्त होने की कगार पर खड़ा है। सीधी सागर और पलेरा में पत्रकारों को सच दिखाने और अपराधियों की खिलाफ आवाज उठाने के विरोध में राजनीति के चलते पुलिस महकमे द्वारा गिरफ्तार करके उनकी अर्धनग्न अवस्था में फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करके अपमानित किया जाता है और आपराधिक प्रवृत्तियों वाले माफियाओं द्वारा सीधे तौर पर पत्रकारों के पारिवारिक सदस्यों को निशाना बनाकर और उनके साथ मारपीट करके पत्रकारों के अंदर खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र में मानव अधिकारों के हनन का सूचक है और उपरोक्त परिस्थितियों के चलते हमारा देश तानाशाही के गर्त में समाने को अग्रसर है। लिहाजा देश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब नौगांव के सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदेश के मुखिया और जनसंपर्क मंत्री शिवराज सिंह के नाम नौगांव एसडीएम विनय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की है कि सीधी सागर और पलेरा में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट, दुर्व्यवहार और उनके पारिवारिक सदस्यों को मानसिक, आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले घटनाओं की निष्पक्ष जांच करके दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब नौगांव के सदस्य संतोष गंगेले कर्मयोगी, राजेश शिवहरे, राजेश साहू, संतोष सेन, भोले पटेरिया, रणधीर सिंह परमार, उत्तम राजपूत, गोकर्ण साहू, शंकर साहू, कपिल पटेल, जितेंद्र रावत, प्रदीप पाठक के साथ एक दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks