स्कूल चलो अभियान रैली निकाल, किया शिक्षा के प्रति जागरूक

स्कूल चलो अभियान रैली निकाल, किया शिक्षा के प्रति जागरूक
एटा – शुक्रवार को कस्बा में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ बीएसए संजय सिंह एवं एबीएसए नीरजा चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैलीके दौरान पड़ी लिखी लडक़ी रोशनी घर की, कहा चले भई कहाँ चले स्कूल चले स्कूल चले, जो बच्चों को न पढ़ायेगा वो घोर नरक में जायेगा आदि जागरूकता नारे लगाते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली मुख्य बाजार, पीपल अड्डा, मोहल्ला खरा, कायस्थान, पीपलटोला होते निकाली गई। स्कूल चलो अभियान में प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम, द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट, बालनिकेतन हैप्पी स्कूल,आदर्श जूनियर हाई स्कूल, श्री दिगम्बर जैन बाल विद्या मन्दिर सहित कई विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. रमा दुवे, डा. प्रमिला जैन, प्रतिभा यादव, नरेश वार्ष्णेय, शेरसिंह शाक्य, मोहम्मद माजिद, संजय सिंह, प्रवेश यादव, ललित यादव, धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मी कुमार, संजय शर्मा, निखिल जैन, अरविन्द कुमार, उमेश यादव, आनन्द कुमार शर्मा, सुमित शाक्य, अनिल कुमार,आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks