ये बोत्रे है बख्शते नहीं ठोकते है

कासगंज पुलिस ने मुठभेड़ में ठोका 25000 का इनामी अन्तर्जनपदीय बदमाश
एक गिरफ्तार दूसरा फरार, घायल को गिरफ्तार कर कराया उपचार ।
कहते हैं कि कासगंज पुलिस कप्तान बोत्रे अपराधियों को बख्शते नहीं ठोकते है । पूर्व की कई मुठभेड़ इस बात की खुद गवाह हैं
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश कासगंज सहित 05 जनपदों के लूट, डकैती, चोरी आदि 23 गम्भीर अपराधों में संलिप्त और एक दर्जन अपराधों में फरार बताया गया ।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मौके से तमंचा कारतूस एवं चोरी की एक मो0सा0 बरामद की ।
मामला रात्री के समय सहावर अमांपुर रोड खितौली पुलिया के पास चैकिंग के दौरान दौरान का है ।
पुलिस अदीक्षक के अनुसार सहावर थाना पुलिस व एसओजी टीम की इनामियाँ बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई
कौन हैं बदमाश क्या रहा इसका आपराधिक इतिहास बताते है खुद एसपी कासगंज रोहन पी बोत्रे