सब्जी बेचने वालों की बेटी ने किया कमाल,तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अखिलेश

सब्जी बेचने वालों की बेटी ने किया कमाल,तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अखिलेश

लखनऊ।खेल जगत में इन दिनों एक नाम की चर्चा खूब है।वो नाम है महिला हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान का। मुमताज ने काम ही ऐसा किया है कि सभी उनकी तारीफ कर रहा है‌।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुमताज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साउथ अफ़्रीका में जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में लखनऊ की सब्जी बेचने वालों की होनहार बेटी ने अपने गोल से अपने देश को क्वार्टर-फ़ाइनल्स में पहुंचाकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।यूपी की सरकार इस प्रतिभावान खिलाड़ी को यथोचित सम्मान देकर उसे यूपी व देश का मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करे।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल भी उत्तर प्रदेश की इस बेटी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाया और उसके जज्बे को सलाम किया है।रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया है कि बेटियां यदि ठान लें तो आसमान को छू सकती है।ऐसे ही सफलता की कहानी लिखी है, यूपी की बेटी मुमताज खान ने।ठेले पर सब्जी बेचने वाली मां की बेटी ने हॉकी वर्ल्ड कप में देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। ऐसे जज्बे को सलाम।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को जूनियर हॉकी वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मुमताज खान का बहुत बड़ा हाथ है।महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मुमताज खान ने भारत की जीत की नींव रखी और उसे सेमीफाइनल में पहुंचाया।मुमताज खान ने क्वार्टर फाइनल में मैच के 11वें मिनट में साउथ कोरिया के खिलाफ गोल दागा।उनके इस गोल की बदौलत भारत ने साउथ कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी। मुमताज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।मुमताज ने अब तक वर्ल्ड कप में छह गोल कर चुकी हैं। मुमताज ने सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।मलेशिया के खिलाफ खेले गए मैच में मुमताज ने हैट्रिक भी लगायी।

एक कमरे में रहते हैं आठ लोग

मुमताज खान की मां का नाम कैसर जहां और पिता का नाम हाफिज खान है।मुमताज के परिवार में माता-पिता के अलावा पांच बहनें और एक उनसे छोटा भाई है।परिवार की स्थिति दयनीय है।एक छोटे से कमरे में सभी आठ लोग रहते हैं।मुमताज के माता पिता उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तोपखाना बाजार में सब्जी बेचते हैं।मुमताज की उपलब्धि पर सभी को गर्व है।एक समय था।लोग कहते थे कि मुमताज को खेलने की इजाजत क्यों दी गई, लेकिन आज मुमताज ने सभी की बोलती बंद कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks