
एटा ~ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में करीब 38 वर्षों से दिल्ली में छुपकर रह रहा एनबीडब्ल्यू वारंटशुदा अभियुक्त चढ़ा कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे, भेजा जेल। कृपया अवगत कराना है कि माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज में लंबित दांडिक अपील के एनबीडब्ल्यू वारंटशुदा अभियुक्त तार बाबू उर्फ ताराचंद पुत्र रामसनेही निवासी मोहल्ला कटरा थाना कोतवाली नगर एटा जो थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं - 49/1982 धारा 363 भादंवि में करीब 38 सालों से फरार चल रहा था को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 04.04.2022 को गोविंदपुरी थाना गोविंदपुरी, नई दिल्ली स्थित उसके मकान से समय करीब 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि अभियुक्त द्वारा वर्ष 1982 एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के कुछ समय बाद ही अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, अभियुक्त द्वारा माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपील दाखिल कर बेल प्राप्त की गई थी, और तभी से फरार चल रहा था, माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1- तार बाबू उर्फ ताराचंद पुत्र रामसनेही निवासी मोहल्ला कटरा थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उपनिरीक्षक विजय सिंह चौकी प्रभारी पटियाली गेट
2- आरक्षी अनिल कुमार
3- आरक्षी नीरज कुमार