हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

एटा-थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, थाना पिलुआ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 04.04.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में थाना पिलुआ पर पंजीकृत
मुअसं– 43/22 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504,506, 427, 336 भादवि में वांछित चल रहे दो अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त गणों का नाम पता

  1. राजबहादुर उर्फ बहादुरी पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम दरिगपुर थाना पिलुआ जिला एटा
  2. मुनेश यादव उर्फ चालू पुत्र विशेषपाल सिंह यादव निवासी ग्राम दरिगपुर थाना पिलुआ जिला एटा गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण
  3. प्र0नि0 श्री बेगराम सिंह
  4. व0उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार
  5. है0का0 सुखविर सिंह
  6. का0 333 गजेश सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks