ईसन नदी बचाओ अभियान के तहत ईसन नदी के पुनरद्धार कार्यक्रम का फावड़ा चलाकर उद्घाटन कर आम जनता से सहयोग की अपील की

एटा।आपको सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 4 अप्रैल 2022 को ईसन नदी बचाओ अभियान के तहत विकास खण्ड निधौलीकलां की ग्राम पंचायत मनोरा के गांव किशोरपुर – नगला गोदी पर ईसन नदी के पुनरुद्धार हेतु फावड़ा चलाकर श्रमदान का शुभारंभ किया गया एवं नदी आने वाली पीढ़ियों के लिए कितनी आवश्यक है इस विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया तथा क्षेत्र के किसान, मजदूर भाइयों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद आशीष कुमार आशू, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों सहित अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री – तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, राजकिशोर राज कवि, अर्जुन उर्फ कल्लू, निर्मल कुमार, अक्षय कुमार, अजय, विकास सहित सैकड़ों श्रमिक साथी उपस्थित रहे।