
एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा द्वारा एक अभियुक्त 38 पाउच कच्ची शराब (20ली0) एवं एक अवैध देशी रायफल 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर किया गया है।
घटना
आज दिनांक 04.04.2022 को थाना जैथरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति ग्राम केशरपुर में खेतों के बीच आम के पेड के नीचे बैठकर अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहे है जिनके पास अवैध असलहा भी है।
गिरफ्तारी
प्राप्त सूचना थाना जैथरा पुलिस द्वारा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर दबिश देकर केशरपुर में खेतों के बीच आम के पेड के नीचे अवैध रूप से शराब बेंच रहे 3 अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त को 38 पाउच कच्ची शराब (20ली0) एवं एक अवैध देशी रायफल 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है, दो अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सहित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1 रामवकील पुत्र रोशन लाल ग्राम केशरपुर थाना जैथरा जनपद एटा
फरार अभियुक्तों का नाम पता।
- पंकज पुत्र राजपाल ग्राम केशरपुर थाना जैथरा जनपद एटा (भागे हुये)
- धर्मेन्द्र पुत्र रामवकील ग्राम केशरपुर थाना जैथरा जनपद एटा (भागे हुये)
बरामदगी का विवरण
- 38 पाउच कच्ची शराब (20ली0)
- एक अवैध देशी रायफल 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 मुकेश कुमार
- हे.का. 97 भूपेन्द्र सिंह
- का0 931 सौरभ तोमर
- का0 गजेन्द्र सिंह