पत्रकार पर हमला करने वालो के विरुद्ध कर्रवाई न होने से पत्रकारों में तीव्र रोष।

हरदोई / पत्रकार धर्मेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने वालो पर कार्रवाई न होने से पत्रकारों में तीव्र रोष।
मिलिजानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थानांतर्गत सुबास नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह पर 28मार्च 2022 की रात 12.30 बजे जानलेवा हमला किया गया ।पीड़ित पत्रकार तत्काल थाने पर नाम जद शिकायत पत्र दिया ।पुलिस मामला दर्ज करने की बजाय पत्रकार को ही धमकाने डराने लगे। शिकायतकर्ता पीड़ित के अनुसार दूसरे दिन जब वह थाने वापस गया तो रास्ते में पुनः मारा पीटा गया और धमकाया गया की पुलिस के पास क्यों गया पुलिस क्या बिगाड़ लेगी। इस से साफ जाहिर होता है कि पुलिस हमलावरो को बचा रही है । इस मामले में संवाददाता ने थाना प्रभारी से जब जानकारी मांगी तो बताया कि मामला दर्ज करेगे लेकिन दर्ज नही की।पीड़ित को गुमराह कर आरोपियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया जारहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामला दर्ज कराकर हमलावारो पर कार्रवाई की मांग की है।साथ ही यह भी कहा है की अगर कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन ही अंतिम विकल्प होगा।
मैं इस खबर को लगा रहा हूँ आप सभी मित्र भी उठा सकते है इस खबर को