उर्स जलेसर में उमड़ी भीड, आसपास के जनपदों से पहुंचे लोग

उर्स जलेसर में उमड़ी भीड, आसपास के जनपदों से पहुंचे लोग

एटा – उर्स जलेसर का आयोजन हुआ। जनपद भर के सरकारी कार्यालयों का अवकाश रहा। जलेसर में जनपद के अलावा आसपास के जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। आने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन के अधिकारी भी अलर्ट रहे। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गश्त करते रहे। शाम को कव्वालियों का आयोजन हुआ।

जलेसर में उर्स में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर पूजा अर्चना के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। इसमें मेला का भी आयोजन होता है। सुबह से भीड़ का आना शुरू हो गया। बेहद गर्मी होने के बाद भी मेला परिसर भीड़ से भरा हुआ रहा। उर्स में काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। कुल शरीफ कार्यक्रम में दूर-दराज से आये लोगों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व कुल अव्वल, अन्दरूनी कव्वालियों के के कार्यक्रम हुए। इसके अलावा दंगल का भी आयोजन किया गया। रात्रि को ऑल इण्डिया मुशासरे का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्से से शायर शिरकत लेंगे। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने किया। इसमें शहर के तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks