
लापता किशोर जंगल मे अचेत पड़ा मिला
एटा – लापता किशोर 24 घंटे बाद जंगल में अचेत पड़ा मिला। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। जंगल में बालक कैसे पहुंचा, उसे खुद पता नहीं है। चर्चा है कि बालक भटक गया होगा।
कोतवाली जलेसर के मोहल्ला गोलाकुआं निवासी सुरेश चंद्र का 14 वर्षीय बेटा छोटू रविवार सुबह करीब दस बजे घर से अचानक लापता हो गया था। पिता सुरेश चंद्र ने अनुसार मोहल्ले में तलाश किया। आसपास के लोगों से जानकारी ली। रिश्तेदारी में कॉल कर पूछा। उसका पता नहीं चल सका। उसके लापता की होने की तहरीर कोतवाली पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने भी उसे तलाश किया। कोई पता नही चल सका था।
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि एक किशोर जलेसर रेलवे स्टेशन से आगे लाइनपार स्थित गांव गोपालपुर स्थित जंगल में नदी किनारे पड़़ा मिला है। सूचना पाकर पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। वह उनका बेटा ही निकला। बता दें कि एक सप्ताह पहले गांव नगला विजयी का भी एक किशोर लापता हुआ था। पुलिस ने गाज़ियाबाद के लालकुंआ से बरामद किया था।