
ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन
एटा – केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी एवं अधिकारियों ने आंदोलन किया। ऊर्जा प्रबंधन की गलत नीतियों को लेकर अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक एसई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
आंदोलन में जनपद के सात घटकों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एक्सईएन एपी सिंह, एसपी सिंह ने सरकार से कर्मचारी विरोधी नीतियों को खत्म करने की मांग की। एसडीओ अमित कुमार, विजय गुप्ता, अजीत उपाध्याय, हरिओम सोनी, सोनू कुमार, आफताफ आलम आदि ने विद्युत निजीकरण को खत्म करने की मांग करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अतुल यादव, सुमित कुमार, देवेंद्र सिंह, विशाल कुलश्रेष्ठ, महेश चंद्र कुशवाह, अभिषेक उपाध्याय, अवधेश कुमार, प्रवीन कुमार, अनूप कुमार, रिषीराम, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह, नरवेश कुमार आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।