
बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
एटा – रविवार को नगर पालिका उच्चाधिकारियों ने सड़क की फुटपाथ घेर कर बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों पर जुर्माना लगाते हुए अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने ठंडी सडक पर फुटपाथ घेर कर बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों पर 12 हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही सडक की फुटपाथ को तत्काल खाली करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर बिल्डिंग मटेरियल पडा होने से पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। इसके साथ ही मोरंग, बालू एवं गिट्टी नालों में भर जाने से नाले चोक हो रहे है। जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने जुर्माना वसूलने के साथ सभी को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान टीएस मुन्नालाल, आरआई सुशील गिरि एवं पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।