मायके आई विवाहिता के गर्दन के ऊपर लगी गोली, गंभीर

मायके आई विवाहिता के गर्दन के ऊपर लगी गोली, गंभीर
एटा – एटा में मायके में रह रही विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

थाना बागवाला के गांव बवरौती निवासी रितु (24) पत्नी पुनीत की शादी नवंबर माह में ढकई जिला हाथरस में हुई थी। बताया जा रहा है कि होली पर मायके आई थी। रविवार दोपहर करीब तीन बजे परिवारीजन रितु को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। हाथ व गर्दन के ऊपर गोली लगने की बात बताई गई। कमरे में ही घटना हुई। घरवाले गोली लगने को लेकर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसओ बागवाला फूल सिंह का कहना है कि गोली चलने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks