चूल्हे की चिंगारी से आठ झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति

चूल्हे की चिंगारी से आठ झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति
एटा – चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक के बाद एक आठ झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। लाखों का सामान जल गया। खुले आसमान के नीचे ग्रामीण रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

तहसील जलेसर क्षेत्र के गांव नगला अनी में शनिवार को एक झोपड़ी में खाना बन रहा था। खाना बनाते समय अचानक चूल्हे से एक चिंगारी उठी। चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने रौद्र रूप ले लिया। आसपास की आठ झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। अफसाना पत्नी यूनिस पठान, लकी, नूर बेगम पत्नी हबीब, पप्पू पुत्र जुम्मन सहित अन्य की झोपड़ी में आग लगी है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। झोपड़ियां जलने के बाद सभी पीड़ित खुले आसमान में रहने को मजबूर है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधान पति कुशल पाल सिंह यादव ने प्रशासन से मदद करने की बात कही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks