आंगन की ‘पोषण वाटिका रखेगी लोगों को स्वस्थ

आंगन की ‘पोषण वाटिका रखेगी लोगों को स्वस्थ
एटा – अवागढ़ कृषि विज्ञान केंद्र ने जायद पोषण वाटिका पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को घर के आंगन में पोषण वाटिका लगाने के लिए जायद सब्जियों के बीज वितरित किए गए।

कृषि विज्ञान केंद्र में हुए जायद पोषण वाटिका कार्यक्रम में हिनौना, गुलाबपुर, नगला रूनी तथा हिम्मतपुर के किसान शामिल हुए। इनको जायद सब्जी फसल के बीज वितरित किए गए। किसानों को अपने घर के आंगन में खाली पड़ी जमीन पर पोषण वाटिका लगाकर दैनिक उपयोग के लिए हरी सब्जी तैयार करने की जानकारी दी। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र पर बनी पोषण वाटिका का भी भ्रमण कराया।

वैज्ञानिक नीरज सिंह ने बताया कि सब्जियां पौष्टिक आहार का एक जरूरी हिस्सा हैं। भोजन को पौष्टिक, संतुलित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसमें 100-150 ग्राम हरी सब्जी, 50-75 ग्राम जड़ वाली, 75-100 ग्राम अन्य सब्जियां खानी चाहिए। सब्जियों पर प्रति व्यक्ति घटने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है। कार्यक्रम में 120 महिला किसानों को सब्जी बीज किट प्रदान की गई। साथ ही पोषण वाटिका लगाने का तरीका बताया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks