मृत महिला मिली जिंदा, थाना पिलुआ पुलिस ने गाव महाराजपुर से पकड़ा

एटा से बड़ी खबर

मृत महिला मिली जिंदा, थाना पिलुआ पुलिस ने गाव महाराजपुर से पकड़ा

उदय शंकर सिंह बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के नेतृत्व में एटा पुलिस उत्तर प्रदेश में कानून ब्यवस्था में अब्बल

22 जुलाई 2021 में एक महिला की हत्या कर उसका शव गायब करने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ जलेसर थाने में हुई थी दर्ज,वहीं महिला शनिवार को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव महारारपुर में जीवित मिल गई। वहीं हत्या के मामले में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है,
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव लोहचा निवासी जगदीश ने बताया उसकी शादी कासगंज जनपद के गांव राजपुर निवासी चंद्रवती से हुई थी। कहा कि कुछ समय बाद उसकी पत्नी बिन बताए कही चली गई। इसकी गुमशुदगी 22 जुलाई 2021 को जलेसर थाने में दर्ज कराई थी। कहा कि इस दौरान पत्नी के चाचा द्वारा कोर्ट के आदेश पर उसके भाई जितेंद्र व मुनीश पिता बच्चू सिंह सहित देवरानी चंद्रवती उर्फ निक्की के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान विवेचक अरविंद द्वारा अक्तूबर 2021 में उसकी पत्नी को लाकर दे दिया गया। चंद्रवती की बरामदगी की सूचना कोर्ट में नहीं दी गई।
बताया कि 17 अक्तूबर 2021 को वह रिश्तेदारी में गमी में उसी गांव में गए। इस दौरान ससुरालीजनों द्वारा उसके परिवार को समझौता के लिए बुलाया गया। बात चल ही रही थी कि सुसरालीजनों द्वारा उसकी उसके पिता बच्चू व भाई की पिटाई की जाने लगी। जहां पिता कों गंभीर चोटें आई। जहां इलाज के दौरान ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
इस दौरान ससुरालीजनों द्वारा उसकी पत्नी चंद्रवती को गायब कर दिया गया। उसने बताया जनवरी 2022 में वह हाईकोर्ट चला गया। जहां पूर्व में चल रहे मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। फरवरी 2022 में उसके ससुरालीजनों ने 100 रुपये के स्टांप पर अनुबंध करा चंद्रवती की शादी पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवराज सिंह के साथ करा दी। जानकारी होने पर शनिवार दोपहर को उसने डायल 112 पर कॉल की। जहां पिलुआ थाना पुलिस ने चंद्रवती को पकड़ लिया है।
महिला जिंदा पकड़ी गई है। मामले की जांच चल रही है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks