ताला तोड़ लाखों के जेवर और हजारों की नकदी पार

एटा – घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी हो गई। जानकारी होने के बाद घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
थाना बागवाला के गांव अचलपुर निवासी रक्षपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 मार्च को घर में घुसकर चोर सोने की चेन, चार चूड़ी, दो अंगूठी और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। अगले दिन चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पीड़ित ने गांव के हरविलास पर चोरी का शक जताया है। बागवाला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी