
पांच भैंस खोल ले गए बदमाश, रिपोर्ट दर्ज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बलरामपुर (करथला) के एक किसान के घेर में बंधी हुई चार भैंस खोलकर टाटा में लादकर बदमाश ले गए। घटना के संंबंध मे पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गांव बलरामपुर निवासी दाताराम शर्मा पुत्र स्वामीचरन शर्मा के घर के समीप ही घेर मेंं पांच भैंस बंधी हुई थी। बीते बुधवार की रात्रि को बदमाश घेर में पहुंच गए और भैंसों को एक-एक करके खोल लिया। पांचों भैंस खोलकर करथला रोड पर खड़ी टाटा 407 में लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान एक भैंस बदमाशों के कब्जे से भागकर घर पर आ गई। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का अनावरण सर्विंलांस टीम का सहारा लेकर जल्द किया जाएगा। शनिवार को एसओजी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके पीड़ित से जानकारी की है। वहीं, पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भैंस बरामद कराने की मांग की है।