
एटा।जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को जोड़कर एक किया गया, मामला कोतवाली नगर एटा की मोहल्ला नगला पोता निवासी पिंकी पत्नी मोहित व उसके पति मोहित पुत्र सत्यभान का है , पति शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था, आज दोनो को बुलाकर समझाकर विदा किया गया, इसके अलावा 3 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियति की गई, तथा दो फाइलों को बंद किया गया, आज की बैठक में काउंसलर अकरम खान, गीता शर्मा, निरुपमा वर्मा गीता शर्मा के अलावा महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र पुलिस स्टाफ से उपनिरीक्षक ब्रह्मवती , हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, प्रेमकान्ति, रजनी के अलावा महिला थाना स्टाफ मौजूद रहा