
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता,थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.03.2022 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 वांरण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- राजेश पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि० धिरामई थाना मिरहची एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ०नि० अनुरूद्ध सिंह
2.का० करन कुमार लोधी