अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुल्डोजर

अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुल्डोजर
एटा। शहर में नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने की वजह से इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी की, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पालिका ने बृहस्पतिवार को बली मोहम्मद चौराहा पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान व्यापारियों और पालिका कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
नगर पालिका परिषद के अधिकारी टीम के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे बली मोहम्मद चौराहा पहुंचे। यहां कई व्यापारियों ने नाली के ऊपर अतिक्रमण कर रखा था, जिसकी वजह से सफाई नहीं हो पा रही थी। इस पर पालिका ने दुकानों के आगे बनवाए गए चबूतरे, सीढ़ियां आदि को बुलडोजर से तुड़वा दिया।
इस दौरान दुकानदारों के साथ पालिका के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस बल मौजूद होने की वजह से दुकानदारों की एक न चली और अतिक्रमण को हटवा दिया गया। कुछ व्यापारियों ने नाली के ऊपर अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं भी हटाना शुरू कर दिया। वहीं स्थायी रूप से हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा गया। पालिका की ओर से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी जारी की गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो 25 हजार रुपये के जुर्माने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय, कर अधीक्षक मुन्नालाल, अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks