नकलविहीन बोर्ड परीक्षा में प्रबंधक दें पूर्ण सहयोग

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा में प्रबंधक दें पूर्ण सहयोग
एटा – बोर्ड परीक्षा 2022 के आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा. अवधेश कुमार वाजपेई ने स्कूल प्रबंधकों की बैठक ली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने विद्यालय प्रबंधकों को बोर्ड, शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

बैठक में सीडीओ ने बताया कि 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा 95 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों निर्धारित विद्यालयों के प्रबंधकों को केन्द्रों पर भी भौतिक संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण रखनी है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रबंधकों को निर्देशित किया कि परीक्षाओं को शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन शुचिता पूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन तथा विभाग का सहयोग प्रदान करें। समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित भौतिक संसाधनों से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा पूर्ण की जा रही हैं। कतिपय प्रबंधक उसमें सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है।

पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए गए प्रश्न पत्र

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा में प्रश्न पत्र भेजे गए है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय से यह प्रश्न पत्र सभी 95 परीक्षा केन्द्रों पर भेजे गए है। परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक अलमारी में प्रश्न पत्रों को पूर्ण सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। जिनको विषयवार प्रश्न पत्र परीक्षा के समय खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि डबल लॉक अलमारी की चारी केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाहृय केन्द्र व्यवस्थापक रहेगी। जिनकी प्रश्न पत्रों की सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी रहेगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks