आज फिर मारपीट कर भगाया गया सपा के विधान परिषद सदस्य उम्मीदवारों को
एटा

एटा में एमएलसी चुनाव मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के तहत नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को कलक्ट्रेट में फिर बवाल हो गया। आरोप है कि कलक्ट्रेट पहुंचे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान सपा प्रत्याशियों के कपड़े भी फट गए। उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।