बेटे चहत में की हदें पार की दो माह की बेटी की हत्‍याकर शव को माइक्रोवेव ओवन में छि‍पाया

बेटे चहत में की हदें पार की दो माह की बेटी की हत्‍याकर शव को माइक्रोवेव ओवन में छि‍पाया
नई द‍िल्‍ली साउथ द‍िल्‍ली के मालवीय नगर थानांतर्गत चिराग दिल्ली गांव में एक महिला ने बेटे की चाहत में मानवता की सभी हदों को पार कर द‍िया मह‍िला ने अपनी दो माह की बेटी की न केवल गला दबाकर हत्या कर दी बल्‍क‍ि हत्‍या के बाद उसके शव को अपने मकान की छत पर रखे माइक्रोवेव ओवन में छ‍िपा द‍िया मानव क्रूरता की सभी हदों को पार करने वाली इस मां की हत्‍या का श‍िकार हुई बच्‍ची के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है बच्‍ची का नाम अनन्‍या कौश‍िक है
जानकारी के मुताब‍िक आरोपी मह‍िला ने बच्‍ची की हत्या के बाद शव को घर में छत पर पड़े एक माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी पुल‍िस ने घर में तलाशी ली और बच्ची का शव छत पर पड़े माइक्रोवेब ओवन में म‍िला
इसके बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता दोनों को हिरासत में ले ल‍िया है और पूछताछ शुरू कर रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks