
एटा।राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत वीरांगना अवंती वाई स्व शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एटा में आज दिनांक 21/3/2022 को नेत्र परीक्षण अधिकारी संवर्ग का द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें सर्व श्री विवेक कुमार वशिष्ठ अध्यक्ष एवं श्री ह्रदय भूषण गर्ग सचिव तथा श्री अजय कुमार कोषाध्यक्ष पद पर निर विरोध चयनित किया गया है जनपद एटा के सभी साथियों द्वारा संवर्ग के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कार्यक्रम डा.ओ. पी. आर्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा चुनाव पर्यवेक्षक एवं श्री संतोष कुमार शर्मा वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी अलीगढ़ की देखरेख में संपन्न हुआ. चुने हुए पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं