एटा ब्रेकिंग…भाजपा के केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल के विरोध में भाकियू भानु कल दस बजे तहसील जलेसर में देगी ज्ञापन,

एटा।जलेसर कोसमा में केंद्रीय विधि एवं कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के द्वारा कोतवाली प्रभारी से किए गए अभद्र व्यवहार एवं इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह से किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में कल 21 मार्च को भारतीय किसान यूनियन “भानू” के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री महोदय के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके निजी गांव में खेत से करंट मशीन चोरी हो जाने के मामले में केंद्रीय कानून मंत्री के सजातीय बंधुओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उक्त प्रकरण में केंद्रीय कानून मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभद्र व्यवहार किया गया था एवं तदोपरांत गत दिवस गाँव कोसमा में जलेसर कोतवाली प्रभारी शंभुनाथ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, इसी को लेकर कोतवाली प्रभारी जलेसर से हॉट टाक भी हुई थी केंद्रीय कानून मंत्री के विरोध के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है,क्योंकि केंद्रीय कानून मंत्री के द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, क्षत्रिय समाज को खुलेआम गालियां देना उनकी ताकत बनती जा रही है क्षत्रिय समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा एवं जलेसर विधानसभा में केंद्रीय कानून मंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे एवं अन्य आंदोलनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।